Delhi: नकली क्‍लोजअप टूथपेस्‍ट और Eno का जखीरा जब्‍त, आबादी के बीच चल रही थी अवैध फैक्ट्री

दिल्‍ली पुलिस की इस कार्रवाई से काला धंधा करने वाले लोगों में खौफ छाया है;

Update: 2025-10-15 09:51 GMT

 नई दिल्ली। देश की राजधानी में एक बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली के वजीराबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने वजीराबाद के जगतपुर में एक फैक्‍ट्री पर छापा मारकर बहुतायात मात्रा में नकली क्‍लोजअप टूथपेस्‍ट और Eno का जखीरा जब्‍त किया है। त्‍योहार को देखते हुए दिल्‍ली पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के वजीराबाद में नकली टूथपेस्‍ट बनाया जा रहा था। दिल्ली पुलिस ने रेड मारकर किया बड़ा खुलासा किया है। वहीं, उसी मकान के दूसरे भाग में नकली Eno बनाने की फैक्ट्री भी चल रही थी। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इस फर्जी प्रोडक्‍ट्स की सप्‍लाई कहां-कहां होती थी। फिलहाल पुलिस इसके जांच में जुटी है।

जगतपुर गांव में नकली फैक्‍ट्री

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के जगतपुर गांव में जहरीले क्‍लोजअप टूथपेस्ट की ये फैक्ट्री चल रही थी। क्लोजअप टूथपेस्ट के साथ ही नकली Eno भी बनाया जा रहा था। इसके बारे में आसपास के लोगों को कभी भनक नहीं लगी थी। पुलिस की जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि ये फैक्ट्री किराए के एक मकान में रिहायशी इलाके के बीचों बीच चल रही थी।

गौरतलब है कि दिल्‍ली पुलिस की इस कार्रवाई से काला धंधा करने वाले लोगों में खौफ छाया है। वहीं, आमलोग नकली टूथपेस्‍ट का इस्‍तेमाल की बात से डरे हुए हैं।


Tags:    

Similar News