रांची में धोनी का होगा नया आशियाना, सेंबो के हिलटॉप में बनेगा घर
धोनी कैंप की तर्ज पर ऊंचे पहाड़ पर अपना घर बनवाने की योजना पर काम कर रहे हैं, ताकि सुरक्षा और एकांत दोनों का संतुलन बना रहे।;
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची में एक और नया आशियाना बनाने जा रहे हैं। दरअसल धोनी ने रांची रिंग रोड के पास सेंबो इलाके में एक एकड़ 92 डिसमिल जमीन खरीदी है। जानकारी के अनुसार, इस नए घर को पहाड़ी क्षेत्र में बनाया जाएगा, जहां से प्राकृतिक नजारा दिखाई देता है।
कैंप की तर्ज पर बनेगा घर
धोनी ने जो जमीन खरीदी है वह सेंबो क्षेत्र में स्थित है, जहां प्लॉट संख्या 822, 1314, 1322 और 1324 उनके नाम पर दर्ज हैं। इस भूखंड के पास ही सीआरपीएफ का कैंप भी है। जानकारी के अनुसार, धोनी भी इसी कैंप की तर्ज पर ऊंचे पहाड़ पर अपना घर बनवाने की योजना बना रहे हैं, जिससे सुरक्षा और एकांत दोनों बरकरार रहे।
सेंबो स्थित पहाड़ी भूखंड का चयन
धोनी द्वारा खरीदी गई जमीन सेंबो क्षेत्र में स्थित है, जहां प्लॉट संख्या 822, 1314, 1322 और 1324 उनके नाम पर दर्ज हैं। इस भूखंड के ठीक बगल में सीआरपीएफ का कैंप स्थित है। जानकारी के अनुसार, धोनी भी इसी कैंप की तर्ज पर ऊंचे पहाड़ पर अपना घर बनवाने की योजना पर काम कर रहे हैं, ताकि सुरक्षा और एकांत दोनों का संतुलन बना रहे।
पत्नी साक्षी सिंह के नाम किया था आवेदन
धोनी ने अपने नए घर के निर्माण के लिए रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार से अनुमति मांगी थी। उन्होंने पत्नी साक्षी सिंह धोनी के नाम से नक्शा स्वीकृति के लिए आवेदन किया था। पहले तीन तल्लों के निर्माण की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन जमीन कृषि योग्य होने की वजह से नियमानुसार केवल सात मीटर ऊंचाई तक निर्माण की मंजूरी दी गई है।
जी प्लस एक मंजिला का होगा निर्माण
नियमानुसार स्वीकृति मिलने के बाद धोनी का यह नया आशियाना अब जी प्लस एक मंजिल का होगा। यानी ग्राउंड फ्लोर के अलावा एक और मंजिल का निर्माण किया जाएगा। इसी अनुमति के आधार पर भवन का डिजाइन और संरचना तय की गई है, जिससे सभी नियमों और मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
जयपुर के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ने तैयार किया डिजाइन
धोनी के इस नए ड्रीम होम का डिजाइन जयपुर के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट शांतुनु गर्ग ने तैयार किया है। बता दें कि शांतुनु गर्ग देश के चर्चित युवा वास्तुकारों में शामिल हैं। उन्होंने कई लग्जरी फार्महाउस और हाई-एंड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। उनकी पहचान मॉडर्न आर्किटेक्चर और नेचर-इंटीग्रेटेड डिजाइन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मानी जाती है।
पहाड़ी भू-आकृति को ध्यान में रखकर घर का किया गया डिजाइन
जानकारी के मुताबिक, एक एकड़ 92 डिसमिल जमीन पर बनने वाले इस घर का कुल बिल्ट-अप एरिया 2210 वर्गमीटर होगा। घर में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ खुला और शांत वातावरण भी होगा। इस घर का डिजाइन पहाड़ी भू-आकृति को ध्यान में रखते हुए किया गया है।