RCB के साथ होगी आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील, 2 बिलियन डॉलर से ऊपर जा सकती है बोली

Update: 2026-03-18 13:30 GMT

नई दिल्ली। कुछ दिनों में ही IPL का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की बिक्री प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि  टीम की ब्रांड वैल्यू और हालिया प्रदर्शन के चलते इस टीम के साथ आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील हो सकती है। बता दें कि इसकी बोली 2 बिलियन डॉलर (लगभग ₹16,700 करोड़) के आंकड़े को पार कर सकती है। मौजूदा मालिक डियाजियो (यूनाइटेड स्पिरिट्स) ने इस सौदे को पूरा करने के लिए 31 मार्च, 2026 की समयसीमा तय की है।

रेस में शामिल दो मुख्य दावेदार

इस रेस में एक तरफ स्वीडन की प्राइवेट इक्विटी कंपनी EQT है, जिसने करीब 2 बिलियन डॉलर तक की बोली लगाई है। वहीं दूसरी ओर एक बड़ा कंसोर्टियम है, जिसमें रंजन पाई, कोहलबर्ग क्राविस रॉबर्ट्स एंड कंपनी और टेमासेक शामिल हैं। इन दोनों के बीच अब सीधी टक्कर देखने को मिल रही है और अंतिम फैसला जल्द हो सकता है।

रेस से बाहर हुए बड़े नाम

शुरुआती दिलचस्पी दिखाने के बाद निम्नलिखित प्रमुख दावेदारों ने इस प्रक्रिया से खुद को अलग कर लिया है।

ग्लैजर परिवार: मैनचेस्टर यूनाइटेड के सह-मालिकों ने पहले 1.8 बिलियन डॉलर की गैर-बाध्यकारी बोली लगाई थी, लेकिन अंतिम चरण में वे पीछे हट गए।

आदर पूनावाला: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ ने भी बोली की रेस से बाहर होने का फैसला किया है।

अडानी ग्रुप और जेएसडब्ल्यू: हालांकि शुरुआत में इनकी चर्चा थी, लेकिन मौजूदा अंतिम दावेदारों की सूची में इनका नाम शामिल नहीं है। 

इस दिन हो सकता है फैसला

RCB के मौजूदा मालिक डियाजियो  ने इस डील को फाइनल करने के लिए 31 मार्च की डेडलाइन तय की है। ऐसे में आने वाले कुछ दिन बेहद अहम माने जा रहे हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील्स में से एक हो सकती है।

Tags:    

Similar News