महेंद्र सिंह धोनी समेत इन दिग्गजों का होगा IPL का आखिरी सीजन! टूर्नामेंट के बाद ले सकते हैं रिटायरमेंट...

Update: 2026-03-17 08:30 GMT

नई दिल्ली। (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च को होने जा रही है। हर कोई उसको लेकर उत्साहित है। आईपीएल 2026 का ओपनर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है। ऐसे में इस साल का आईपीएल बेहद ही खास होने वाला है। दरअसल इस बार महेंद्र सिंह धोनी समेत कई बड़े खिलाड़ियों का आखिरी सीजन हो सकता है। 

1.महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में शामिल हैं। 44 वर्षीय धोनी के लिए यह सीजन आखिरी होने की प्रबल संभावना है। पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा और इरफान पठान का मानना है कि धोनी इस साल 'मेंटर-सह-खिलाड़ी' की भूमिका में नजर आ सकते हैं और संजू सैमसन के टीम में आने से उनकी ऑन-फील्ड सक्रियता कम हो सकती है।

2. सुनील नरेन

केकेआर के इस महान स्पिनर और ओपनर की उम्र मई 2026 में 38 साल हो जाएगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके नरेन के लिए आईपीएल का यह सीजन आखिरी हो सकता है। नरेन ने बल्ले से आईपीएल में 1780 रन बनाए हैं। नरेन पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब बढ़ती उम्र और फिटनेस चुनौतियों के कारण वह आईपीएल 2026 के बाद इस लीग से बतौर प्लेयर विदा ले सकते हैं।

3. ईशांत शर्मा 

 37 वर्षीय ईशांत शर्मा 2027 तक 38 साल के हो जाएंगे। माना जा रहा है कि वह इस सीजन के बाद अपने आईपीएल करियर पर विराम लगा सकते हैं। ईशांत ने भारत के लिए 105 टेस्ट मैचों में 311 विकेट लिए और टीम की यादगार जीतों का हिस्सा रहे। आईपीएल के पिछले दो-तीन सीजन में ईशांत ने सहयोगी गेंदबाज की भूमिका निभाई है। फिलहाल गुजरात टाइटन्स (GT) का हिस्सा है।

4. अजिंक्य रहाणे

37 वर्षीय रहाणे वर्तमान में केकेआर के कप्तान हैं, लेकिन एक खराब सीजन उनके करियर पर विराम लगा सकता है। तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में 5032 रन बनाए हैं और वो 6 टीमों के लिए खेल चुके हैं। 2023 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका शानदार पुनरुत्थान देखने को मिला था। बाद में वो कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े। 

5. मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं। स्टार्क दुनिया के सबसे खतरनाक बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स को 2024 में खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने के बाद स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स (DC) से जुड़े। 36 साल की उम्र और इंटरनेशनल क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए वह अपना वर्कलोड कम कर सकते हैं, इसलिए आईपीएल में बतौर खिलाड़ी उनका ये आखिरी सीजन हो सकता है। स्टार्क पहले ही टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह चुके हैं और उनका फोकस टेस्ट एवं ओडीआई क्रिकेट पर है।


Tags:    

Similar News