कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए पांच साल, शेयर किया भावुक संदेश
सूर्य ने 14 मार्च, 2021 को 30 साल और 181 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
नई दिल्ली। भारत के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पांच साल पूरे कर लिए। सूर्यकुमार यादव की मेजबानी में इस बार टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए तीसरा T20 विश्व कप खिताब अपने नाम किया। सूर्या ने लिखा भारत की जर्सी पहनना एक ऐसा एहसास है जिसे मैं आज भी पूरी तरह से शब्दों में बयां नहीं कर सकता।
सूर्या ने एक्स पर किया पोस्ट
भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांच साल पूरे होने पर एक्स पर पोस्ट कर लिखा- पांच साल पहले, एक सपना हकीकत में बदल गया। भारत की जर्सी पहनना एक ऐसा एहसास है जिसे मैं आज भी शब्दों में पूरी तरह बयां नहीं कर सकता । टीम के लिए, हम आगे और भी कई यादगार पल बनाएंगे।
14 मार्च, 2021 को किया था इंटरनेशनल डेब्यू
सूर्य ने 14 मार्च, 2021 को 30 साल और 181 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। यह अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ एक बाइलेटरल T20I मैच था- ठीक उसी जगह, जहां उन्होंने टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप जिताया था। भारत तीन T20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली, अपने खिताब को डिफेंड करने वाली, और अपनी ही धरती पर T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई।