पाक खिलाड़ी को खरीद मुसीबत में फंसी काव्या मारन! BCCI ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ नहीं कर सकते...

Update: 2026-03-13 08:57 GMT

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और उनकी टीम सनराइजर्स लीड्स इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। लोगों द्वारा उनका पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के बाद भारी विरोध हो रहा है। इसी बीच काव्या मारन की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स का एक्स अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया। ऐसे में इस पूरे मामले पर बीसीसीआई (BCCI) का पहला बयान सामने आया है। 

BCCI ने तोड़ी चुप्पी

विवाद बढ़ने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्लान ने ने साफ कहा कि यह मामला बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। उन्होंने कहा- यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। यह विदेशी लीग का मामला है और उसी लीग इस पर फैसला लेना होगा। इसमें BCCI कुछ नहीं कर सकता।

काव्या मारन की हो रही भारी आलोचना

सोशल मीडिया पर भारतीय प्रशंसकों ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन की कड़ी आलोचना की है। प्रशंसकों का आरोप है कि अबरार अहमद ने पूर्व में भारतीय सेना और देश के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट किए थे।

X अकाउंट सस्पेंड

अबरार अहमद की साइनिंग के कुछ ही घंटों बाद, सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि, सस्पेंशन का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया, लेकिन इसे सोशल मीडिया पर हो रहे भारी विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है।



Tags:    

Similar News