IPL 2026 का शेड्यूल हुआ जारी! RCB vs SRH के मैच से होगा आगाज, देखें लिस्ट
नई दिल्ली। IPL 2026 क्रिकेट फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं फैंस अब वर्ल्ड कप के बाद आईपीएल के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2026 सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीजन का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच से होगा। अभी केवल पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है। बीसीसीआई आगे का शेड्यूल बाद में जारी करेगा।
पहले 20 मैच 10 मैदानों में खेले जाएंगे
IPL 2026 के पहले 20 मैच 10 मैदानों में खेले जाएंगे। ये मैच बेंगलुरू, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद और हैदराबाद में खेले जाएंगे। 4 अप्रैल, 5 अप्रैल, 11 अप्रैल और 12 अप्रैल, सिर्फ इन तरीकों को दो-दो मैच खेले जाएंगे जबकि अन्य तारीखों पर सिर्फ एक मैच खेला जाएगा।
बाकी का शेड्यूल कब आएगा?
बता दें कि BCCI ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि जब तीन राज्यों (तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम) में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख सामने आ जाएगी, तब बाकी का शेड्यूल जारी किया जाएगा। फिलहाल सिर्फ 20 मैचों का शेड्यूल सामने आया है। दोपहर में होने वाले मैच 3:30 बजे से शुरू होंगे जबकि शाम के मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।
देखें लिस्ट
28 मार्च - RCB vs SRH - बेंगलुरू
29 मार्च - MI vs KKR - मुंबई
30 मार्च - RR vs CSK - गुवाहाटी
31 मार्च - PBKS vs GT - न्यू चंडीगढ़
1 अप्रैल - LSG vs DC - लखनऊ
2 अप्रैल - KKR vs SRH - कोलकाता
3 अप्रैल - CSK vs PBKS - चेन्नई
4 अप्रैल - DC vs MI - दिल्ली
4 अप्रैल - GT vs RR - अहमदाबाद
5 अप्रैल - SRH vs LSG - हैदराबाद
5 अप्रैल - RCB vs CSK - बेंगलुरू
6 अप्रैल - KKR vs PBKS - कोलकाता
7 अप्रैल - RR vs MI - गुवाहाटी
8 अप्रैल - DC vs GT - दिल्ली
9 अप्रैल - KKR vs LSG - कोलकाता
10 अप्रैल - RR vs RCB - गुवाहाटी
11 अप्रैल - PBKS vs SRH - न्यू चंडीगढ़
11 अप्रैल - CSK vs DC - चेन्नई
12 अप्रैल - LSG vs GT - लखनऊ
12 अप्रैल - MI vs RCB - मुंबई