रिंकू सिंह की इस बात से कोच गौतम गंभीर हुए इंप्रेस! बोले- देश को ऐसे बलिदानों को नहीं भूलना चाहिए...

Update: 2026-03-11 13:30 GMT

नई दिल्ली। भारत के टी20 विश्वकप जीतने के बाद कोच गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू रिंकू सिंह की जमकर तारीफ की है। दरअसल, टूर्नामेंट के दौरान रिंकू के पिता का निधन हो गया था। ऐसे में रिंकू अंतिम संस्कार में शामिल होने अलीगढ़ आए थे और फिर देश के सेवा के लिए वापस टीम इंडिया से जुड़ गए थे। इसकी गंभीर ने तारीफ की है और कहा है कि देश को ऐसे बलिदानों को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मान लो आप किसी विदेश यात्रा पर हो और परिवार को कुछ हो जाए और आप तुरंत नहीं पहुंच सकते।

खिलाड़ियों को गलतियां करने की इजाजत होनी चाहिए

इस दौरान टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि ये त्याग कितने बड़े त्याग हैं। इतने त्याग का बावजूद हम अगर किसी को अंडर-वैल्यू करें और उसे अंडर-रेटेड बोलें तो ये कितनी खराब चीज है। रिंकू ने पिता के निधन के बाद टीम को जॉइन किया। इसमें काफी हिम्मत की जरूरत होती है कि आप वापस टीम से जुड़ें और वो करें जिसकी टीम को सबसे ज्यादा जरूरत है चाहे वो फील्डिंग करना हो या हर तरीके से सपोर्ट करना हो। मेरी नजर में कोई भी इंसान कभी कम नहीं समझा जाएगा। देश को ऐसे बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए और इसलिए मैं कहता हूं खिलाड़ियों को गलतियां करने की इजाजत होनी चाहिए।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी कर रहे थे

भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल थी, लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए यह खुशी पूरी तरह से अधूरी रह गई। वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने अपने दिवंगत पिता खानचंद्र सिंह को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक संदेश लिखा, जिसने फैंस को भी भावुक कर दिया। रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का 27 फरवरी को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पिता के निधन की खबर रिंकू सिंह को तब मिली थी जब वह भारतीय टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी कर रहे थे। यह खबर उनके लिए बेहद बड़ा झटका थी।

Tags:    

Similar News