IPL 2026 Schedule: थोड़ी देर में जारी होगा आईपीएल 2026 का शेड्यूल! जानें कहां देख पाएंगे

Update: 2026-03-11 13:10 GMT

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के अब आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब फैंस जल्द से जल्द टूर्नामेंट के आगामी सीजन का शेड्यूल देखना चाह रहे हैं। हाल ही में BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया था शेड्यूल को 12 मार्च तक जारी किया जा सकता है। अब सामने आई एक रिपोर्ट में शेड्यूल को लकेर बड़ा खुलासा हुआ है।

कितने बजे और कहां देखें लाइव?

जानकारी के अनुसार, 2026 आईपीएल का शेड्यूल आज जारी किया जाएगा। हालांकि अभी सिर्फ पहले फेज का ही शड्यूल सामने आएगा। देवजीत सैकिया ने भी इस बात का जिक्र किया था कि पहले सिर्फ टूर्नामेंट के 20 दिन के शेड्यूल का एलान होगा। आईपीएल शेड्यूल के एलान का वक्त शाम 7 बजे बताया जा रहा है। वहीं इस शेड्यूल के अनाउसमेंट को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार के जरिए होगी। वहीं कुछ रिपोर्ट में बताया गया था कि आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होगी। पहले यह तारीख 26 मार्च रखी गई थी, लेकिन फिर इसमें दो दिन का इजाफा कर दिया गया। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाला 31 मई को खेला जा सकता है।

पहले 8 मार्च को होना था ऐलान

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के दिन यानी 08 मार्च को क्लोजिंग सेरेमनी से पहले ही आईपीएल का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वहीं पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पिछले सीजन की रनरअप पंजाब किंग्स के बीच देखने को मिल सकता है। नियम के अनुसार यह पहले से तय होता है कि सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन के होमग्राउंड पर ही खेला जाता है। इस तरह पहला मैच आरसीबी के होमग्राउंड पर होने की पूरी उम्मीद हैं। 

Tags:    

Similar News