टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद इस खिलाड़ी के घर बजने वाली है शहनाई! बचपन की दोस्त के साथ लेंगे सात फेरे

Update: 2026-03-10 09:30 GMT

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के बाद खिलाड़ी जश्न में डूबे हैं। इस बीच टीम के एक खिलाड़ी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया का एक स्टार खिलाड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इस खिलाड़ी की शादी की तारीख भी सामने आ गई है। पहले यह चर्चा थी कि शादी नवंबर 2025 में होगी लेकिन भारतीय टीम के शेड्यूल की वजह से इसे टाल दिया गया था। हालांकि अब शादी की तैयारी जोरों पर हैं।

शादी करने जा रहा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव शादी करने जा रहे हैं। कुलदीप अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ 14 मार्च को सात फेरे लेंगे। यह शादी उत्तराखंड के हिल स्टेशन मसूरी में होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में पूरी की जाएंगी। वहीं विवाह के तीन दिन बाद यानी 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी। इस रिसेप्शन में भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी, बॉलीवुड सितारे और उत्तर प्रदेश के बड़े राजनेता शामिल हो सकते हैं।

CM योगी को शादी का दिया न्योता

बता दें कि कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं और एलआईसी में नौकरी करती हैं। कुलदीप और वंशिका बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं, धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इनकी सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में एक निजी समारोह में हुई थी। शादी के कार्ड भी बांटे जा रहे हैं, कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने लखनऊ में CM योगी को शादी का न्योता दिया है। 

Tags:    

Similar News