ED की याचिका पर सुनवाई के बाद केजरीवाल, मनीष समेत सभी आरोपियों को हाई कोर्ट से नोटिस जारी, जानें इस पर सिसोदिया ने क्या दिया बयान

मनीष सिसोदिया ने कहा कि PM मोदी को एक ऐसे नेता के तौर पर याद किया जाएगा जिसने अमेरिका के सामने सिर झुकाया और देशभक्तों को जेल में डाला।

Update: 2026-03-10 07:32 GMT

नई दिल्ली। आबकारी नीति मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों को आरोपमुक्त करते समय ट्रायल कोर्ट द्वारा ईडी के खिलाफ की गई प्रतिकूल टिप्पणियों को हटाने की मांग वाली ED की याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा की बेंच ने की। इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया है।

यह तानाशाही के खिलाफ लड़ाई है

इस मामले में अब मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैंने आज माता वैष्णोदेवी मंदिर में पूजा की। हमारे कार्यकर्ता मेहराज मलिक का परिवार और घर यहीं J&K में है। PM मोदी सरकार सिर्फ आवाज उठाने वाले को जेल में डालना जानती है - चाहे वो सोनम वांगचुक हों, मेहराज मलिक हों, अरविंद केजरीवाल हों या मनीष सिसोदिया हों। उन्होंने झूठे आरोप लगाए, नकली गवाह बनाए। यह तानाशाही के खिलाफ लड़ाई है। जिस तरह दिल्ली में BJP की कोर्ट ने उन्हें फर्जी साबित किया, उसी तरह मेहराज मलिक पर भी केस फर्जी साबित होगा। PM मोदी को एक ऐसे नेता के तौर पर याद किया जाएगा जिसने अमेरिका के सामने सिर झुकाया और देशभक्तों को जेल में डाला।

19 मार्च को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट ने ईडी की याचिका पर सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है, जिनमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं। वहीं इस मामले में अगली सुनवाई 19 मार्च को तय की है और कोर्ट ने कहा है कि वह इस मामले में उचित अंतरिम आदेश पारित करेगी। ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर ट्रायल कोर्ट द्वारा आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों को आरोपमुक्त करते समय एजेंसी के खिलाफ की गई प्रतिकूल टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटाने (एक्सपंज करने) की मांग की है। 

Tags:    

Similar News