स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने जारी की नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

Update: 2026-03-10 09:00 GMT

नई दिल्ली। स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं अब वह एक बार फिर मुसीबत में घिर गए हैं। दरअसल, आईटी नियमों पर बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। साथ ही स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को एक नोटिस जारी किया है। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजीन्स को भी नोटिस जारी किया है।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया था

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले में बदल गए सूचना प्रौद्योगिकी (IT) नियमों को असंवैधानिक कहा गया था। बता दें कि कुणाल कामरा ने भी केंद्र सरकार के आईटी नियमों (फैक्ट चेक) को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। स्टैंडअप कॉमेडियन ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया था।

मुंबई छोड़कर तमिलनाडु में रह रहे हैं

कुणाल कामरा स्टैंडअप कॉमेडी के जरिए राजनीति व्यंग करते हैं। पिछले साल इस कॉमेडियन ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ मजाक के तौर पर टिप्पणी की थी। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया। कुणाल कामरा फिलहाल मुंबई छोड़कर तमिलनाडु में रह रहे हैं। 

Tags:    

Similar News