ऐतिहासिक जीत के बाद BCCI ने टीम इंडिया को कर दिया मालामाल! प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश
देवाजीत सैकिया ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के शानदार अभियान के बाद उनके लिए 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
नई दिल्ली। टी 20 विश्व कप में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक तरीके से जीत हासिल की है। वहीं अब BCCI ने टीम इंडिया के लिए बड़ा खजाना खोल दिया है। भारतीय टीम को आईसीसी की ओर से जो प्राइज मनी दी जानी थी, वो तो मिली ही है, अब बीसीसीआई ने भी खजाना खोल दिया है। ये रकम कोई छोटी मोटी नहीं है बल्कि पूरे 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम का ऐलान किया गया है। बीसीसीआई सचिव की ओर से इस बारे में ऐलान किया गया है।
फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती
दरअसल उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया गया है। बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के शानदार अभियान के बाद उनके लिए 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। देवाजीत सैकिया ये भी लिखा है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती।
तीन बार T20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गया
उन्होंने कहा कि इस जीत के साथ भारत ने न केवल सफलतापूर्वक अपने खिताब को बचाने का काम किया, बल्कि ICC पुरुष T20 विश्व कप को रिटेन (बरकरार रखने) वाली इतिहास की पहली टीम भी बन गई है। इस जीत के साथ, भारत तीन बार ICC पुरुष T20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गया है, जिससे इस फॉर्मेट के इतिहास में सबसे सफल टीमों के रूप में उनका स्थान और मजबूत हो गया है। सैकिया ने ये भी कहा है कि बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सहायक कर्मचारियों और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में निरंतर सफलता की कामना करता है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पूरे टी20 विश्व कप 2026 में एक ही मैच हारा और बाकी मैच जीतते चली गई।