लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा! शिवराज सिंह ने कहा- ये घटिया राजनीति कर रहे हैं...
नई दिल्ली। लोकसभा की कार्यवाही आज जोरदार हंगामों के साथ शुरू हुई है। विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार पर निशाना साध रहा है। लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही है। प्रश्नकाल के दौरान शिवराज सिंह चौहान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से संबंधित प्रश्नों के जवाब दिया है। विपक्षी सदस्य वेल में आ गए हैं और जोरदार हंगामा कर रहे हैं। विपक्षी सदस्य चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
किसानों के कल्याण की योजनाएं रोक रखी हैं
दरअसल, विपक्षी दलों के सदस्य वोट चोरी और इलेक्शन कमीशन शेम शेम के नारे लगा रहे हैं। विपक्ष के हंगामे पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने किसानों के कल्याण की योजनाएं रोक रखी हैं और यहां ये घटिया राजनीति कर रहे हैं। देश देख रहा है। पश्चिम बंगाल की जनता इन्हें माफ नहीं करेगी।