टी20 वर्ल्ड कप के हीरो शिवम दुबे कप दिलाने के बाद ट्रेन से क्यों पहुंचे घर! जानिए मामला दिलचस्प है

Update: 2026-03-11 07:07 GMT

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप भारत ने शानदार तरीके से जीत हासिल की थी। जिसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। वहीं इस जीत में टीम के सभी खिलाड़ियों का अलग-अलग योगदान रहा है। हालांकि अब खिलाड़ी अपने घर जा रहे हैं। जहां उनका शानदार स्वागत किया जा रहा है। इस बीच जीत में अहम योगदान निभाने वाले शिवम दुबे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

अहमदाबाद से मुंबई तक ट्रेन से किया ट्रैवल

बता दें कि भारत के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि फाइनल जीतने के बाद उनका मुंबई लौटने का तरीका काफी दिलचस्प रहा। अहमदाबाद के लिए फ्लाइट टिकट नहीं मिलने के कारण दुबे को अहमदाबाद से मुंबई तक ट्रेन से ट्रैवल करना पड़ा। घर वापस लौटने के लिए उन्होंने 3rd AC कोच में सफर किया। 

Tags:    

Similar News