ब्रेन डेड महिला को अचानक आ गया होश, अंतिम संस्कार की हो चुकी थी तैयारी, जानें कैसे हुआ ये चमत्कार
कुदरत का करिश्मा जाको राखे साईंया मार सके ना कोई
लखनऊ। यूपी के पीलीभीत जिले से एक ऐसी अजीबोगरीब खबर सामने आई है। जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल डॉक्टरों ने एक महिला के ब्रेन को डेड घोषित कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, महिला की अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। महिला का मौत के मुंह से वापस आना के किसी चमत्कार से कम नहीं है। यह मामला गोकुलपुरम कॉलोनी का है।
महिला घर में बेहोश पड़ी थी
जानाकारी के मुताबिक, गोकुलपुरम निवासी विनीता शुक्ला अचानक घर में बेहोश होकर गिर गई थीं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से महिला को बरेली के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
दो दिनों तक रखा गया वेंटिलेटर पर
दरअसल बरेली के अस्पताल में विनीता को दो दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों ने जानकारी दी कि उनके शरीर में कोई हरकत नहीं थी, आंखों की पुतलियां फैली हुई थीं और ब्रेन पूरे तरह से डेड हो गया था। डॉक्टरों ने परिजनों को साफ कहा कि वेंटिलेटर हटाने ही उनकी मौत हो जाएगी। फिर परिजनों ने उदासी भरे मन से उन्हें घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस में लिटाया।
अंतिम विदाई के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी
लेकिन जब विनीता को एम्बुलेंस से घर लाया जा रहा था, उस वक्त घर में मातम छाया था। अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों का इंतजाम हो गया था, अंतिम विदाई के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लेकिन तभी कुदरत ने अपना करिश्मा दिखा दिया।
एम्बुलेंस में लगा झटका मिली नई जिंदगी
अचानक रास्ते में विनीता के शरीर में एक तेज झटका महसूस हुआ। दरअसल, गड्ढे की वजह से एंबुलेंस को झटका लगा था। इस कारण विनीता को भी तेज झटका लगा। जब परिजनों ने देखा तो महिला को तो होश आने लगा था। फिर परिजनों ने उन्हें श्मशान ले जाने के बजाय तुरंत पीलीभीत के न्यूरो सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां सही उपचार होने के बाद विनीता की हालत में जबरदस्त सुधार हुआ।