केरल का नाम बदलकर केरलम करने से खुश हुआ है मछुआरा समुदाय...इस अवसर पर बोले पीएम मोदी

Update: 2026-03-11 07:57 GMT

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने अखिल केरल धीवर सभा के गोल्डन जुबली सम्मेलन में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जब मैं आपके बीच खड़ा हूं, तो पूरे राज्य में खुशी का माहौल है। मेरे मलयाली भाइयों और बहनों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है। आप सब सालों से मांग कर रहे थे कि केरल का नाम बदलकर केरलम कर दिया जाए। केंद्र में हमारी BJP की NDA सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मैं आप सभी के चेहरों पर खुशी देख सकता हूं।

ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं

पीएम नरेंद्र मोदी ने अखिल केरल धीवरा सभा के स्वर्ण जयंती सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब एक ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं। अखिल केरल धीवरा सभा आज अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। पिछले 50 सालों से ये संगठन मछुआरा समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर काम कर रहा है। 50 साल की इस यात्रा में आपका परिश्रम सेवा भाव जुड़ा है। मैं इस शुभ अवसर पर केरलम के सभी मछुआरा साथियों को धीवरा सभा के सदस्यों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। 

Tags:    

Similar News