गरीबी में बिता बचपन, प्यार के लिए बदला धर्म... दो शादी टूटने पर इस हसीना का झलका दर्द

Update: 2026-03-11 09:30 GMT



मुंबई। राखी सावंत हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है। राखी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। राखी ने कई एंटरव्यू में बताया है कि उनका बचपन बहुत गरीबी में बीता।  उन्होंने अपने तलाक और धर्म परिवर्तन पर बात की। राखी इस दौरान इमोशनल भी होती दिखीं।


उनके पिता एक पुलिस कांस्टेबल थे और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके कारण उन्हें कम उम्र में ही काम करना पड़ा।


राखी सावंत ने अपने दूसरे पति आदिल खान दुर्रानी से निकाह करने के लिए हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया था। उन्होंने अपना नया नाम फातिमा रखा। हाल ही में वे भारत छोड़ दुबई शिफ्ट हो गई हैं, जहाँ उन्होंने अपनी एक्टिंग एकेडमी भी शुरू की है।


धर्म बदलने के बाद राखी अक्सर हिजाब और बुर्का पहने नजर आती हैं। वे उमराह करने के लिए मक्का भी जा चुकी हैं और सोशल मीडिया पर अपनी धार्मिक यात्राओं की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। राखी की जिंदगी में दो शादियां हुईं और दोनों ही असफल रहीं। उनकी पहली शादी रितेश सिंह के साथ हुई थी जो टिक नहीं पाई।


इसके बाद आदिल खान दुर्रानी के साथ उनकी दूसरी शादी का अंत भी बेहद कड़वा रहा, जिसमें उन्होंने आदिल पर मारपीट और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए।



Tags:    

Similar News