डॉक्टर बनने का सपना होगा साकार, देश में खुलेंगे 43 नए मेडिकल कॉलेज, MBBS की 11,682 सीटें बढ़ी और इतने PG सीटों में हुई वृद्धि...
स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मेडिकल शिक्षा से जुड़े ताजा आंकड़े साझा किए। उनके मुताबिक, सरकार लगातार मेडिकल शिक्षा के दायरे को विकसित करने की दिशा में काम कर रही है, जिससे देश में डॉक्टरों की संख्या बढ़ सके
नई दिल्ली। सरकार ने देश के स्वास्थ्य विभाग को मजबूत करने और मेडिकल छात्रों को अधिक मौका देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ सालों में भारत मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार की इस पहल स नए कॉलेज छात्रों को डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो सकेगा। बता दें कि पूरे देश में 43 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही MBBS और PG की सीटों में भी बढ़ोत्तरी की गई है।
स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने साझा किया आंकड़ा
राज्यसभा में एक लिखित जवाब में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मेडिकल शिक्षा से जुड़े ताजा आंकड़े साझा किए। उनके मुताबिक, सरकार लगातार मेडिकल शिक्षा के दायरे को विकसित करने की दिशा में काम कर रही है, जिससे देश में डॉक्टरों की संख्या बढ़ सके।
1,682 MBBS और 8,967 PG सीटों को मंजूरी दी
राज्यसभा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आंकड़ों की पुष्टि करते हुए कहा कि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में इसी शैक्षणिक सत्र से 1,682 MBBS और 8,967 पीजी सीटों को मंजूरी दी है। नए मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की सीटों में वृद्धि होने के साथ ही डॉक्टरों की कमी भी दूर होगी।
गौरतलब है कि मंत्रालय की ओर से जो आंकड़े दिए गए हैं, वे राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा तैयार किए गए हैं। इन आंकड़ों में देश के सरकारी मेडिकल कॉलेज, निजी मेडिकल कॉलेज, एम्स और राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों में उपलब्ध सीटों की जानकारी भी शामिल हैं।