ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया अब इन दो देशों के साथ खेलेगी T20 सीरीज, जानें संभावित शेड्यूल

Update: 2026-03-13 08:30 GMT

नई दिल्ली। भारत ने T20 वर्ल्ड कप में मेजबानी करते हुए इस बार जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा, जिसमें उन्होंने मुख्य रूप से जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज खेली। टीम इंडिया आने वाले महीनों में श्रीलंका और आयरलैंड का दौरा कर सकती है, जहां टी20 मैचों की सीरीज आयोजित की जा सकती है।

श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर जाएगी। मगर BCCI श्रीलंका दौरे के कार्यक्रम में कुछ बदलाव पर विचार कर रहा है। फिलहाल भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाने की योजना है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे। अब संभावना जताई जा रही है कि इन टेस्ट मैचों से पहले तीन टी20 मुकाबले भी कराए जाएं। अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम का यह दौरा टी20 मुकाबलों से शुरू हो सकता है।

आयरलैंड में सीरीज ती भी तैयारी

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया आयरलैंड में भी टी20 सीरीज खेल सकती है। इसके लिए बीसीसीआई और क्रिकेट आयरलैंड के बीच बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ तय हुआ तो यह सीरीज जून के आखिरी सप्ताह में आयोजित हो सकती है। भारतीय टीम पहले भी कई बार आयरलैंड का दौरा कर चुकी है। 2018, 2022 और 2023 में भारत ने डबलिन में टी20 मुकाबले खेले थे, जिन्हें वहां क्रिकेट के प्रचार के लिए अहम माना गया था।

भारतीय टीम का संभावित शेड्यूल 

आयरलैंड दौरा: जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद 3 मैचों की T20 सीरीज होने की संभावना है।

श्रीलंका दौरा: श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने बाढ़ राहत कोष के लिए अगस्त 2026 में अतिरिक्त T20I मैच खेलने का प्रस्ताव दिया है।

इंग्लैंड दौरा: जुलाई 2026 में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 T20I और 3 ODI मैच खेलने हैं।

Tags:    

Similar News