IPL 2026: हर्षित राणा KKR से हुए बाहर! फिर भी मिलेंगे 4 करोड़, इस खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना
नई दिल्ली। IPL 2026 को लेकर क्रिकेट प्रेमी को काफी एक्साइटेड हैं। वहीं फैंस आईपीएल से जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। उसके तेज गेंदबाज हर्षित राणा आईपीएल के 19वें सीजन से बाहर हो गए हैं। हर्षित को लेकर बड़ी बात ये है कि आईपीएल 2026 में नहीं खेलेंगे फिर भी उन्हें 4 करोड़ रुपये मिलेंगे। आईपीएल 2026 से हर्षित राणा के बाहर होने की वजह उनकी इंजरी रही है।
हर्षित राणा को कब और कहां हुई इंजरी?
बता दें कि हर्षित राणा को T20 वर्ल्ड कप के वॉर्म अप मुकाबले के दौरान इंजरी हुई थी। साउथ अफ्रीका के दौरान खेले वॉर्म अप मैच में गेंदबाजी के दौरान उन्हें इंजरी हुई थी। उसी इंजरी की वजह से उन्हें T20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होना पड़ा था। हालांकि, बाद में हर्षित ने अपनी इंजरी की सर्जरी भी कराई थी लेकिन अभी तक वो उससे पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते उन्हें IPL 2026 से नाम वापस लेना पड़ा है।
IPL 2026 में हर्षित राणा की सैलरी 4 करोड़
IPL 2026 में हर्षित राणा की सैलरी 4 करोड़ रुपये हैं, जो कि KKR के लिए नहीं खेलने के बाद भी उन्हें मिलने वाले हैं। हर्षित राणा को ये पैसे KKR से नहीं बल्कि BCCI से मिलेंगे। BCCI के नियम के तहत अगर सेंट्रल करार के तहत आने वाले किसी खिलाड़ी को चोट लगती है और वो पूरे सीजन से बाहर होता है तो फिर उसे पूरी सैलरी मिलेगी। BCCI की ये पॉलिसी 2011 से लागू है और अभी भी जारी है। हर्षित राणा से पहले ऋषभ पंत और दीपक चाहर को इस पॉलिसी का फायदा मिल चुका है।
रिप्लेसमेंट के तौर पर मुस्तफिजुर रहमान को चुना
IPL 2026 से हर्षित राणा के बाहर होने की खबर ब्लेसिंग मुजरबानी के KKR से जुड़ने के ठीक बाद आई। KKR ने ब्लेसिंग मुजरबानी को मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है। अब KKR के सामने हर्षित राणा का विकल्प ढूंढ़ने की भी चुनौती आ गई है। IPL में हर्षित राणा लगातार KKR के लिए खेलते रहे हैं। उन्होंने अब तक इस टीम के लिए 34 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 40 विकेट अपने नाम किए हैं।