खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच इंडिगो ने फ्लाइट टिकट का बढ़ाया दाम, जानें जेब पर कितनी फीसदी का लगा झटका
नई दिल्ली। खाड़ी देशों में जारी जंग की वजह से पूरी दुनिया में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। जहां भारत के अलग-अलग जगहों पर LPG सिलेंडर को लेकर लंबी कतार देखने को मिल रही है तो इस बीच देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने यात्रियों को झटका दे दिया है। दरअसल, फ्लाइट टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
425 से 2300 तक की हुई बढ़ोतरी
बता दें कि जंग की वजह से एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के दाम 85 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए। कंपनी ने ऐलान किया है कि 14 मार्च से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज लगाया जाएगा। वहीं यह चार्ज आज रात 12 बजकर 1 मिनट से लागू होगा और सभी नई बुकिंग पर लागू रहेगा। फ्लाइट टिकट की कीमतों में 425 रुपये से 2300 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
कितना बढ़ा किराया?
14 मार्च से भारत के भीतर के उड़ानों पर 425 रुपया ज्यादा देना होगा। इंडियन सबकॉन्टिनेंट बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और मालदीव के लिए लिए भी फ्यूल चार्ज के तौर पर 425 रुपये वसूले जाएंगे। मडिल ईस्ट की यात्रा के लिए 900 रुपया, दक्षिण पूर्व एशिया, चीन, अफ्रीका और पश्चिम एशिया की यात्रा के लिए 1800 रुपया, यूरोप की यात्रा के लिए 2300 रुपया बढ़ाया गया है।
IndiGo ने जारी किया यह बयान
दरअसल, IndiGo का कहना है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से ATF के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिस वजह से ये निर्णय लिया गया है। IATA के Jet Fuel Monitor से भी इसकी पुष्टि हुई है। एयरलाइन ने कहा कि ATF उनके ऑपरेशन की सबसे बड़ी लागत है और इस अचानक बढ़ोतरी का असर पूरे नेटवर्क पर पड़ रहा है। इससे पहले एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस भी टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लागू करने का ऐलान कर चुकी हैं। वहीं कंपनी ने कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमत के असर को कम करने के लिए किराए में बदवाल जरूरी है। ग्राहकों पर पड़ने वाले बोझ को ध्यान में रखते हुए इंडिगो ने फ्यूल चार्ज के तौर पर अपेक्षाकृत कम राशि लागू की है।