IPL 2026 में बड़ा धमाका करने की तैयारी में वैभव सूर्यवंशी! युवा बल्लेबाज की अब इस रिकार्ड पर निगाह

Update: 2026-03-16 05:52 GMT

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में उभरते हुए युवा सितारों में से एक वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल 2026 में बड़ा लक्ष्य लेकर उतरने वाले हैं। काफी कम उम्र में वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों के अब तक छक्के छुड़ा दिए हैं। जहां अपने पहले IPL में महज 14 साल की उम्र में उन्होंने शानदार शतक लगाया था तो वहीं अब वैभव की नजर इस बड़े रिकार्ड पर है।

सूर्यवंशी ने अपने लक्ष्य के बारे में खुलकर बात की

दरअसल, हाल ही में आयोजित BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 समारोह के दौरान सूर्यवंशी ने अपने लक्ष्य के बारे में खुलकर बात की। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य इस बार टीम को चैंपियन बनाना है। उन्होंने कहा कि अगर उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है तो इसका फायदा पूरी टीम को मिलेगा। उनका मानना है की आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में हर खिलाड़ी का सपना ट्रॉफी जीतना होता है। वह भी इसी सोच के साथ मैदान में उतरेंगे और कोशिश करेंगे कि टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा योगदान दे सकें। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बना ली है।

कम उम्र के शतकवीर बनने का बनाया था रिकॉर्ड

उन्होंने आईपीएल 2025 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट के सबसे कम उम्र के शतकवीर बनने का रिकॉर्ड बनाया था। उनकी इस उपलब्धि ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इसके अलावा उन्होंने अंडर-19 स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया। ICC अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। वहीं वैभव सूर्यवंशी को 2024 में उस समय बड़ी पहचान मिली जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

राहुल द्रविड़ से मिली खास सीख

वैभव ने यह भी बताया कि टीम के साथ अपने पहले कैंप में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। खासकर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ से उन्हें काफी मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि टीम में मौजूद सीनियर खिलाड़ियों के साथ समय बिताने से उन्हें खेल को समझने में काफी मदद मिली। वैभव ने कहा कि किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए पहला आईपीएल कैंप बेहद खास होता है और उनके लिए भी यह अनुभव यादगार रहा है। यही अनुभव अब आईपीएल में उनके प्रदर्शन को और बेहतर बनाने में काम आएगा। 

Tags:    

Similar News