ड्रोन अटैक की आग में लिपटा दुबई एयरपोर्ट, सभी उड़ानें हुईं रद्द

ड्रोन घटना के बाद फिलहाल दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर आने वाली सभी उड़ानों को रोक दिया गया है।

Update: 2026-03-16 05:45 GMT

नई दिल्ली। ईरानी जंग से पूरे पश्चिम एशिया में संकट पैदा हो रहा है। एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान को निशाना बना रहे हैं, तो दूसरी ओर ईरान अमेरिका और इजरायल से संबंधित ठिकानों पर लगातार अटैक कर रहा है। इस कड़ी में संयुक्त अरब अमीरात भी निशाना बन रहा है। जानकारी के मुताबिक, यूएई के सबसे बड़े शहर दुबई पर एक बार फिर से अटैक हुआ है। आज यानी सोमवार सुबह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक ड्रोन गिरने के कारण आग लग गई। हांलाकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लेकिन एहतियात बरतते हुए एयरपोर्ट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है एवं सभी फ्लाइट्स अस्थाई तौर पर रदद् कर दी गई हैं।

दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने यात्रियों से की अपील

दुबई मीडिया ऑफिस ने घटना की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि ड्रोन से जुड़ी घटना के कारण दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के इलाके में आग लग गई। इसलिए दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने सभी यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें। वहीं, आगे की जानकारी उपलब्ध होते ही आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट जारी किया जाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह ड्रोन किस पक्ष की ओर से भेजा गया था। इस बीच सोशल मीडिया पर आग की कई वीडियो सामने आई हैं, जिनमें दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास धुआं और आग दिखाई दे रही है।

दुबई एयरपोर्ट की उड़ानें हुईं प्रभावित

जानकारी के अनुसार, ड्रोन घटना के बाद फिलहाल दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर आने वाली उड़ानों को रोक दिया गया है। फ्लाइटराडार के डेटा के मुताबिक, कराची, काठमांडू, हनोई, अस्मारा और अम्मान से दुबई आने वाली कम से कम पांच उड़ानों को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है और उन्हें हवाई अड्डे से दूर रोका गया है।

Tags:    

Similar News