BCCI ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में A+ कैटेगरी को किया खत्म! जसप्रीत बुमराह के लिए होगा कॉन्ट्रैक्ट में सुधार! जानें क्या है पूरा मामला

Update: 2026-03-18 09:00 GMT

नई दिल्ली। BCCI ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि Grade A+ को खत्म कर दिया गया है। जिसके बाद अब BCCI ने वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध के वेतन ढांचे में बदलाव करने का विचार किया है। बता दें कि इस श्रेणी के लिए पर्याप्त योग्य खिलाड़ी नहीं थे। 2024-25 के लिए इस श्रेणी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल थे। इस ग्रेड के खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। जसप्रीत बुमराह और जडेजा को A कैटेगरी में शिफ्ट कर दिया गया, जहां खिलाड़ियों को सालाना 5 करोड़ रुपये मिलते हैं।

A+ कैटेगरी को किया खत्म

दरअसल किसी खिलाड़ी का A+ कैटेगरी में शामिल होने के  लिए खिलाड़ी का तीनों फॉर्मेट में खेलना जरूरी है और कम से कम एक फॉर्मेट में टॉप-10 रैंकिंग होनी चाहिए। ऐसे में अब रोहित और कोहली सिर्फ एक फॉर्मेट खेल रहे हैं और जडेजा ने टी20 से संन्यास ले लिया है। बुमराह ही एकमात्र खिलाड़ी बचे थे। बोर्ड ने इस कैटेगरी को पूरी तरह खत्म करने का फैसला किया। इसके चलते बुमराह और जडेजा को A कैटेगरी में शिफ्ट कर दिया गया, जहां खिलाड़ियों को सालाना 5 करोड़ रुपये मिलते हैं।

बुमराह की भरपाई के लिए BCCI करेगा बदलाव

जानकारी के मुताबिक, BCCI बुमराह को 2 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई कर सकता है। वे सभी फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बदलाव का मकसद यह है कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पिछले साल जितनी ही रकम मिले, उससे कम न मिले। बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, बोर्ड यह देख रहा है कि बुमराह की भरपाई कैसे की जा सकती है। यह समझा जा सकता है कि उनकी फीस 7 करोड़ से घटाकर 5 करोड़ करना सही नहीं होगा। कुछ और खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें अच्छे प्रदर्शन के बावजूद ग्रेड डाउन किया गया है। कॉन्ट्रैक्ट्स के वैल्यूएशन में बदलाव हो सकता है।

इस साल 30 खिलाड़ियों को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

जानकारी के मुताबिक पिछले महीने BCCI ने कुल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिए थे। इनमें से सिर्फ तीन खिलाड़ी ग्रेड A में हैं। शुभमन गिल, बुमराह और जडेजा। 11 खिलाड़ी ग्रेड B में हैं और बाकी ग्रेड C में हैं। हालांकि BCCI ने नए कॉन्ट्रैक्ट्स में हर कैटेगरी के वेतन ढांचे का खुलासा नहीं किया है।

Tags:    

Similar News