ईद पर 'खून की होली' खेलने की दी धमकी, मुस्लिम समुदाय के बीच मचा हड़कंप, कांग्रेस सांसद ने अमित शाह को लिखा पत्र...
इस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय में अर्जी दाखिल की गई है। इस पर आज कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल फैला हुआ हा। दरअसल ईद का मौका है, और ऐसे में हिंसा की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, मुस्लिम समुदाय को धमकियां मिलने का मामला साने आया है। इस इलाके के निवासियों को ईद के दौरान 'खून की होली' खेलने की धमकियां दी जा रही है। इस कड़ी में कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने आज गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।
हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल
इस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय में अर्जी दाखिल की गई है। इस पर आज कोर्ट में सुनवाई चल रही है। वकील ने अदालत को बताया कि हिंदू संगठनों के ईद पर होली खेलने के दावे से मुस्लिम समुदाय में दंगे की आशंका है।
कांग्रेस सांसद ने गृह मंत्री को लिखा पत्र
कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और कुछ अन्य विपक्षी सांसदों ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। यह पत्र उत्तमनगर में मुसलमानों को कथित धमकियों के संबंध में लिखा गया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को नफरत फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश देने का आग्रह किया।
मुसलमानों को दी गई धमकी
जावेद का यह पत्र इस महीने की शुरुआत में एक व्यक्ति की हत्या के बाद आया है। दरअसल हाल ही में कई दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों ने पश्चिम दिल्ली के उत्तमनगर में विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। बता दें कि चार मार्च को होली के दिन दौरान तरुण की हत्या हुई थी।