जल्द ही शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर! इस करोड़पति बिजनेसमैन के साथ लेगी सात फेरे
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर हमेशा ही सभी की पंसदीदा रही है। श्रद्धा किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती है। कुछ समय से श्रद्धा अपनी पर्सनल लाइफ लाइफ को लेकर चर्चा में है। दरअसल जाने-माने लेखक और बिजनेसमैन राहुल मोदी के साथ उनकी शादी की चर्चा है। जिन्होंने फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में श्रद्धा के साथ काम किया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रद्धा लेखक राहुल मोदी के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं।
बता दें कि श्रद्धा कपूर ने सितंबर 2024 में एक इंस्टाग्राम वीडियो के माध्यम से राहुल मोदी के साथ अपने रिश्ते को मजाकिया अंदाज में कन्फर्म किया था।
जनवरी 2026 से ही ऐसी खबरें जोरों पर हैं कि श्रद्धा साल 2026 में राहुल मोदी के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों उदयपुर में एक हेरिटेज-स्टाइल रॉयल वेडिंग की योजना बना रहे हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्रशंसक के सवाल "शादी कब करोगे?" के जवाब में श्रद्धा ने चुलबुले अंदाज में कहा, "मैं करूंगी, विवाह करूंगी"। उनके भाई सिद्धांत कपूर ने भी इन अफवाहों पर मजाकिया प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनके लिए भी नई खबर है।
राहुल मोदी एक जाने-माने लेखक हैं, जिन्होंने 'प्यार का पंचनामा 2', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'तू झूठी मैं मक्कार' जैसी फिल्मों की पटकथा लिखी है।