IRAN: अली लारिजानी के शव की पहली तस्वीर आई सामने, बेटे मोर्तजा की डेड बॉडी भी साथ

बता दें कि अली लारिजानी, परदिस में अपनी बेटी घर पर मौजूद थे, इसी दौरान इजरायल ने लारिजानी को टार्गेट करते हुए हमला किया था।

Update: 2026-03-18 07:44 GMT

नई दिल्ली। इसराइल ने दावा किया था कि ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के चीफ अली लारिजानी उसकी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं। जिसके बाद खुद ईरान की ओर से भी इसकी पुष्टि की गई। ऐसे में ईरान की राजधानी तेहरान के शहीद स्मारक से अली लारिजानी और उनके बेटे मोर्तजा लारिजानी के शवों की पहली तस्वीर सामने आई है। बता दें कि इन दोनों नेताओं के ताबूत एक साथ रखे गए हैं। अली लारिजानी ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव थे।

बेटे मोर्तजा की भी जान चली गई

अली लारिजानी को टार्गेट करके किए गए इस हमले में उनके बेटे मोर्तजा की भी जान चली गई। तस्वीरों में लारिजानी का शव उनके बेटे की डेड बॉडी के ठीक बगल में रखा हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि अली लारिजानी, परदिस में अपनी बेटी घर पर मौजूद थे, इसी दौरान इजरायल ने लारिजानी को टार्गेट करते हुए हमला किया था।

ईरान ने की थी लारिजानी के मारे जाने की पुष्टि

जानकारी के मुताबिक, ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय ने एक बयान में कहा कि उनके साथ ही उनके बेटे, परिषद के उप सुरक्षा प्रमुख और उनके अंगरक्षक भी मारे गए हैं। इससे पहले इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज ने सोमवार को हुए हमले में लारिजानी के मारे जाने का दावा किया था। इसराइली मीडिया की रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अली लारिजानी और उनके बेटे एक अपार्टमेंट में थे जहां उन पर हमला किया गया था।

कौन थे लारिजानी?

Dr Ali Larijani को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के सबसे बड़े 'इनसाइडर्स' में से एक माना जाता था। वो एक ऐसे व्यक्ति थे जिनका प्रभाव राजनीति, सुरक्षा और कूटनीति, तीनों क्षेत्रों में फैला हुआ था। वे ईरान के सबसे प्रमुख राजनीतिक परिवारों में से एक से आते थे, जिनकी तुलना अक्सर संयुक्त राज्य अमेरिका के केनेडी परिवार से की जाती थी।

Similar News