लारिजानी की निकली अंतिम यात्रा, तेहरान की सड़कों पर चीटियों की तरह नजर आए हजारों शोकाकुल लोग

Update: 2026-03-18 11:24 GMT

नई दिल्ली। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के चीफ अली लारिजानी उसकी एयरस्ट्राइक में मारे गए हैं। जिसकी पुष्टि खुद ईरान ने की है। जिसके बाद तेहरान में आयोजित उनके अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए।

अंतिम संस्कार में जुटी भारी भीड़

जानकारी के मुताबिक  तेहरान की सड़कों पर हजारों शोकाकुल नागरिक, विशेषकर बड़ी संख्या में महिलाएं, लारीजानी को अंतिम विदाई देने जुटे। उनके पार्थिव शरीर को शहीदों के स्मारक में रखा गया है।

ईरान ने की लारिजानी के मारे जाने की पुष्टि

जानकारी के मुताबिक, ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय ने एक बयान में कहा कि उनके साथ ही उनके बेटे, परिषद के उप सुरक्षा प्रमुख और उनके अंगरक्षक भी मारे गए हैं। इससे पहले इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज ने सोमवार को हुए हमले में लारिजानी के मारे जाने का दावा किया था। इसराइली मीडिया की रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अली लारिजानी और उनके बेटे एक अपार्टमेंट में थे जहां उन पर हमला किया गया था।

कौन थे लारिजानी?

Dr Ali Larijani को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के सबसे बड़े 'इनसाइडर्स' में से एक माना जाता था। वो एक ऐसे व्यक्ति थे जिनका प्रभाव राजनीति, सुरक्षा और कूटनीति, तीनों क्षेत्रों में फैला हुआ था। वे ईरान के सबसे प्रमुख राजनीतिक परिवारों में से एक से आते थे, जिनकी तुलना अक्सर संयुक्त राज्य अमेरिका के केनेडी परिवार से की जाती थी।

Tags:    

Similar News