बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द ही करेगा जारी, छात्रों की बढ़ी धड़कनें, जानें रिजल्ट चेक करने का तरीका...

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च मतलब शुक्रवार को जारी कर सकती है।

By :  Aryan
Update: 2026-03-18 12:30 GMT

पटना। बिहार में बोर्ड एक्जाम देने वालों का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। आखिर कठिन की मेहनत और लगन के बाद वो घड़ी अब आने वाली है जब छात्रों को अपना रिजल्ट सुनने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च मतलब शुक्रवार को जारी कर सकती है। आइए आपको बताते हैं नतीजे आने के बाद बाद स्टूडेंट्स उन्हें कैसे देख पाएंगे...

प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले ले ली गई थी

इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा तय समय पर आयोजित की गई थी। परीक्षा को दो चरणों में बांटा गया था ताकि सभी छात्रों के लिए व्यवस्था उचित हो सके। सुबह की शिफ्ट 9:30 बजे से 12:45 बजे तक रखा गया था, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई। इसके अलावा प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी पहले ही जनवरी में पूरी कर ली गई थी।

20 मार्च को आ सकता है रिजल्ट

परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हर साल की तरह इस बार भी लाखों छात्रों ने परीक्षा दी है और अब सभी की नजर रिजल्ट पर टिकी हैं। सूत्रों के अनुसार, नतीजे 20 मार्च को आ सकते हैं।

पहले से कर लें तैयारी

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना रोल नंबर और रोल कोड पहले से तैयार रख लें। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भीड़ बढ़ जाती है, ऐसे में यदि जानकारी पहले से तैयार होगी तो छात्र जल्दी से अपना परिणाम देख सकेंगे।

ऐसे वेबसाइट पर चेक करें अपना रिजल्ट

स्टेप 1: स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद Class 10 Result वाले लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: फिर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।

स्टेप 4: इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

स्टेप 6: आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

Tags:    

Similar News