दिशा पटानी के सिर पर लगी थी गंभीर चोट, 6 महीने के लिए चली गई थी याददाश्त

Update: 2026-03-19 09:30 GMT



मुंबई। दिशा पाटनी बॉलीवुड की फेमस अभिनत्रियों में शुमार है। वो हमेशा ही अपने बोल्ड लुक्स और एक्टिंग के लिए जानी जाती है। ऐसे में दिशा के साथ सलमान खान की फिल्म 'भारत' के लिए ट्रेनिंग करते समय एक ऐसा हादसा हुआ था। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया था। दरअसल  ट्रेनिंग करते समय सिर पर गहरी चोट लगी थी, जिसके कारण वह लगभग 6 महीने तक के लिए अपनी याददाश्त खो बैठी थीं।


दिशा पाटनी फिल्म 'भारत' में एक सर्कस कलाकार की भूमिका निभा रही थीं। अपनी भूमिका के लिए वह कंक्रीट के फर्श पर जिमनास्टिक का अभ्यास कर रही थीं।


अभ्यास के दौरान वह सिर के बल गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।


दिशा ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि इस हादसे के कारण उन्होंने अपनी जिंदगी के 6 महीने खो दिए क्योंकि उन्हें उस दौरान का कुछ भी याद नहीं रहा।


इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने घुटने में भी चोट लगवाई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फिल्म के गानों और स्टंट के लिए शूटिंग जारी रखी। 


दिशा ने ये भी बताया कि जिमनास्टिक और मिक्स मार्शल आर्ट्स की बदौलत ही वो यहां तक पहुंची हैं। उन्होंने कहा- आपको ये रोज़ाना करना पड़ता है। जब आप अपनी हड्डियों और घुटनों को तोड़ते हैं तभी आप कहीं पहुंच सकते हैं।



Tags:    

Similar News