कंगना रनौत के टपोरी वाले बयान पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, पप्पू यादव ने तो यह कह दिया- कंगना-चखना ये सब चटनी है...

कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने कंगना को नसीहत देते हुए कहा कि महिला सांसद होकर उन्हें ऐसी बयानबाजी करने से बचना चाहिए।

By :  Aryan
Update: 2026-03-19 08:05 GMT

पटना। बीजेपी सांसद कंगना रनौत के एक बयान से बिहार का सियासी पारा गरम हो गया है। दरअसल कंगना ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर यह टिप्पणी की है कि महिलाएं उनसे असहज महसूस करती हैं। वहीं, कंगना के इस बयान पर अब बिहार कांग्रेस ने पलटवार किया है। आज मतलब गुरुवार को बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने बयान जारी करते हुए कंगना रनौत पर तीखा हमला किया। वहीं, इस मामले में पप्पू यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कंगना को दी सलाह

डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी की है। वह केवल मीडिया में हाईलाइट रहने के लिए ही था, लेकिन यह अक्षम्य अपराध है। कांग्रेस नेता ने कंगना को नसीहत देते हुए कहा कि महिला सांसद होकर उन्हें ऐसी बयानबाजी करने से बचना चाहिए। क्योंकि दूसरा आदमी यदि उनकी व्यक्तिगत लाइफ में घुसेगा तो बहुत कुछ बाहर निकलकर आ जाएगा इसलिए कम से कम ऐसी ओछी टिप्पणियों नहीं करनी चाहिए।

अपनी विचारधारा को करें हाईलाइट

कांग्रेस के प्रवक्ता ने आगे कहा कि महिलाओं के सम्मान पर कोई राहुल गांधी पर सवाल उठा रहा है तो कम से कम अपनी जिस विचारधारा के साथ कंगना खड़ी हैं उसको हाईलाइट करके वह बताएं कि वहां महिलाओं का सम्मान क्यों नहीं है?

पप्पू यादव ने कंगना पर कसा तंज

दूसरी ओर, सांसद पप्पू यादव ने कंगना रनौत को लेकर काफी कुछ बोला है। पप्पू यादव ने कहा कि व्यक्तिगत आलोचना की कोई जगह नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हाथी चले बाजार कुत्ता भौंके हजार… कंगना को इग्नोर करिए… कंगना-चखना ये सब चटनी है… इन लोगों को इग्नोर करिए। बता दें कि सांसद पप्पू यादव ने यह बयान तब दिया जब आज यानी गुरूवार वो पटना एयरपोर्ट जा रहे थे।

यह था मामला

संसद में राहुल गांधी के व्यवहार पर तंज कसते हुए कंगना रनौत ने कहा था कि राहुल गांधी संसद में टपोरी की तरह आते हैं। किसी को तू तड़ाक कर बात करते हैं। कोई अगर इंटरव्यू दे रहा हो तो उसे परेशान करते हैं। कंगना ने कहा था कि हम महिलाओं को उनको देखकर बहुत ज्यादा असहज महसूस होता है। दरअसल कंगना ने बयान राहुल गांधी के खिलाफ 204 लोगों ने जो खुला पत्र लिखा है, उसी पर दिया है।


Tags:    

Similar News