अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर मंडराया खतरा, घर के ऊपर दिखा संदिग्ध ड्रोन, व्हाइट हाउस मेंं मचा हड़कंप...
अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने इससे पहले कैलिफोर्निया पुलिस को ईरान की तरफ से होने वाले ड्रोन हमले को लेकर चेतावनी दी थी।
नई दिल्ली। ईरानी जंग के बीच अमेरिका के वाशिंगटन स्थित मिलिट्री बेस पर एक संदिग्ध ड्रोन को उड़ते हुए देखा गया है। इसके बाद पूरे वाशिंगटन को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, अमेरिकी प्रशासन ड्रोन के बारे में जानकारी जुटा रही है। जानकारी के अनुसार, ये ड्रोन जहां उड़ रहे थे, वहीं पर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं। हालांकि, ड्रोन मामले के बाद दोनों नेताओं के लोकेशन को बदल दिया गया है। दोनों को अज्ञात जगहों पर भेजा गया है.
अमेरिका ने बढ़ाई सिक्योरटी
मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दरअसल अमेरिका में ये ड्रोन देखे जाने की घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं जब वैश्विक तनाव काफी बढ़ा हुआ है। मिडिल ईस्ट में संघर्ष तेज होने की वजह से अमेरिका के प्रमुख सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ड्रोन हमले को लेकर दी थी चेतावनी
जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने इससे पहले कैलिफोर्निया पुलिस को ईरान की तरफ से होने वाले ड्रोन हमले को लेकर चेतावनी दी थी। एफबीआई ने यह चेतावनी फरवरी में जारी की थी। इस चेतावनी में लक्ष्यों या समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।