इमारत में आग लगने से सिलिंडर ब्लास्ट, दो लोगों की मौत, नौ घायल
यह हादसा सूरत जिले के कपोदरा इलाके के रचना सर्किल में स्थित एक इमारत में हुआ।
सूरत। गुरजात के सूरत जिले में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल सिलेंडर विस्फोट होने की वजह से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य झुलस गए हैं। जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट आज यानी गुरुवार की सुबह एक इमारत में हुआ जहां एंब्रॉडरी की इकाई थी। सुबह के वक्त लोग अभी नींद में ही थे कि अचानक धमाके की गुंज ने लोगों को अंदर से झकझोर दिया।
कपोदरा इलाके के रचना सर्किल में हुआ हादसा
यह हादसा कपोदरा इलाके के रचना सर्किल में स्थित एक इमारत में हुआ। आज सुबह करीब 5.30 बजे एक के बाद एक दो सिलेंडर्स में साथ ब्लास्ट हुए। इसकी वजह से इमारत की तीसरी मंजिल पर भयंकर रूप से आग फैल गई।
फायर विभाग के अधिकारी ने दी जानकारी
फायर विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग लगते ही दो सिलिंडर फट गए, जिससे आग तेजी से फैल गई। एक सिलिंडर तो फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही फट चुका था। चार फायर स्टेशनों की गाड़ियां पहुंची, लेकिन उससे पहले ही धमाका हो चुका था।