अनंत सिंह को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 4 महीने बाद आंएगे जेल से बाहर
By : Anjali Tyagi
Update: 2026-03-19 07:12 GMT
पटना। जेडीयू विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से राहत मिली है। बता दें कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना की एक अदालत ने उन्हें इस मामले में जमानत दे दी है। जिसके बाद अनंत सिंह शुक्रवार या शनिवार तक बेऊर जेल से बाहर आ सकते हैं।
क्या है गिरफ्तारी का कारण
जानकारी के मुताबिक मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर 2024 को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह लगभग 4 महीने तक न्यायिक हिरासत में रहे। इससे पहले नवंबर और दिसंबर 2025 में निचली अदालतों ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।