बारिश से देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात, पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड से बढ़ी परेशानी

हिमाचल, उत्तराखंड, गुजरात और महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी;

By :  Aryan
Update: 2025-06-27 05:26 GMT

नई दिल्ली। मूसलाधार बारिश से देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड से परेशानी बढ़ गई है। हिमाचल से लेकर गुजरात तक लोग सैलाब का सितम झेल रहे हैं। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में अभी और बारिश होने की संभावना जताई है।

मानसून के कारण तेज बारिश

देशभर में मानसून के कारण भारी बारिश का कहर जारी है। कहीं लैंडस्लाइड तो कहीं बाढ़ की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल और उत्तराखंड में आज भी बाढ़-बारिश का अलर्ट है, तो वहीं गुजराज और महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

बिहार और झारखंड में भी बारिश होने के पूरे आसार

मौसम विभाग की माने तो बिहार और झारखंड में भी बारिश होने के पूरे आसार हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश, केरल, कर्नाटक, ओडिशा, बिहार और झारखंड में भी बारिश होने के पूरे आसार हैं। बिहार में मानसून सक्रिय है, जिस वजह से बारिश की संभावनाएं प्रबल हैं।महाराष्ट्र के बुलढाना में घंटों हुई बारिश की वजह से कंचनगंगा नदी उफान पर है जिसका असर बुलढाना के पास मुंबई नागपुर हाईवे पर भी पड़ा।

Tags:    

Similar News