BIHAR ELECTION: दूसरे फेज की 122 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा! नेपाल बार्डर 11 नवंबर तक सील

बोधगया विधानसभा क्षेत्र की 200 बूथों पर दोपहर 4 बजे तक और 106 बूथों पर मतदान शाम 5 बजे तक कराया जायेगा;

By :  Aryan
Update: 2025-11-09 11:59 GMT

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 20 जिलों के 122 सीटों पर मतदान होगा। आज चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। सभी दलों ने धुआंधार प्रचार- प्रसार किया है। बता दें कि अंतिम चरण का मतदान 11 नवंबर सुबह सात बजे से शुरू हो जायेगा।

दूसरे चरण में कुल 45399 बूथों पर होगा मतदान

इस चरण में क्षेत्रफल में सबसे छोटा भागलपुर विधानसभा क्षेत्र (23.887 वर्ग किमी) है, तो सबसे बड़ा चैनपुर (1814.15 वर्ग किमी) विधानसभा है। दूसरे चरण में कुल 45399 बूथ स्थापित किये गये हैं, जिसमें 40073 ग्रामीण और 5326 शहरी क्षेत्रों में स्थापित किये गये हैं। दूसरे चरण में 595 बूथ महिलाएं और 91 बूथ दिव्यांगजन संभालेंगे।

इतने सीटों पर प्रत्याशी उतरे हैं मैदान में

महागठबंधन

• राजद 70

• कांग्रेस 37

• वीआईपी 8

• भाकपा माले 5

• भाकपा 4

• माकपा 2

एनडीए

• भाजपा 52

• जदयू 45

• जपा (रा) 15

• हम 6

• रालोमो 4

कुछ बूथों पर तीन बजे तक ही होगी वोटिंग

दूसरे चरण में अधिक संवेदनशील विधानसभा क्षेत्र और बूथों की पहचान की गई है। इमामगंज ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां के सात बूथों पर 3 बजे तक और 354 बूथों पर दोपहर 4 बजे तक मतदान होगा। वहीं बोधगया विधानसभा क्षेत्र की 200 बूथों पर दोपहर 4 बजे तक और 106 बूथों पर मतदान शाम 5 बजे तक कराया जायेगा। चैनपुर, रजौली, गोविंदपुर, सिकंदरा, जमुई, झाझा और चकाई विधानसभा की सभी बूथों पर दोपहर चार बजे तक वोटिंग चलेगी। 

इन जिलों में होगा चुनाव

दूसरे चरण में पश्चिम व पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास जिले में चुनाव होने वाला है।


Tags:    

Similar News