एपस्टीन, राष्ट्र बिक चुका है, तक... लोकसभा के रिकॉर्ड से हटाए गए राहुल गांधी के भाषण के ये शब्द
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज बजट पर बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के जरिए भारत को बेच दिया। इसके अलावा उन्होंने लफ्जों के कई तीर छोड़े, जिन्हें लोकसभा के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है।
एपस्टीन से लेकर अनिल अंबानी तक बयान हटाए
राहुल गांधी ने सदन में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कई बयान दिए, जिनमें से कई लफ्जों को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। इनमें 8 शब्द शामिल हैं।
इन शब्दों को हटाया
राष्ट्र बिक चुका है
बिकाऊ
बिका हुआ
एपस्टीन
अनिल अंबानी
प्रधानमंत्री ने 1.5 अरब लोगों का भविष्य बेच दिया
देश को बेचते हुए शर्म नहीं आई