जम्मू-कश्मीर पर भारत और अमेरिका के ट्रेड डील के बाद ट्रंप ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका! पाक के उड़े चेन
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच एक ऐतिहासिक अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) की घोषणा के दौरान अमेरिका ने एक बड़ा कूटनीतिक संदेश दिया है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) कार्यालय द्वारा जारी भारत के आधिकारिक मानचित्र में पूरे जम्मू-कश्मीर (PoK सहित) और अक्साई चिन को भारत के अभिन्न हिस्से के रूप में दिखाया गया है।
नक्शे में बड़ा बदलाव
वहीं अमेरिका का यह कदम पाकिस्तान और चीन दोनों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि अमेरिका ने पहली बार बिना किसी 'डॉटेड लाइन' या 'विवादित' टैग के इन क्षेत्रों को भारत के राजनीतिक नक्शे में शामिल किया है। पुराने अमेरिकी नक्शों के विपरीत, इस नए मानचित्र में PoK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) और अक्साई चिन पर भारत की संप्रभुता को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है।
ट्रेड डील का प्रभाव
इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगने वाले टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है। यह दर एशियाई देशों में सबसे कम दरों में से एक है।
रूसी तेल पर समझौता
अमेरिका ने उन 25% अतिरिक्त टैरिफ को भी हटा दिया है जो 2025 में भारत द्वारा रूसी तेल खरीदने के कारण लगाए गए थे। इसके बदले भारत ने अपनी ऊर्जा आपूर्ति के लिए अमेरिका की ओर रुख करने और रूसी तेल पर निर्भरता कम करने की प्रतिबद्धता जताई है। इस समझौते से अमेरिकी कृषि उत्पादों (जैसे ट्री नट्स, सोरघम, फल) को भारतीय बाजार में और भारतीय स्टील, एल्युमीनियम व फार्मास्यूटिकल्स को अमेरिकी बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी।
पाकिस्तान और चीन को संदेश
विशेषज्ञों के अनुसार, यह मानचित्र साझा करना केवल एक तकनीकी बदलाव नहीं बल्कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से एक स्पष्ट राजनीतिक संकेत है कि वह क्षेत्रीय अखंडता के मुद्दे पर भारत के रुख का समर्थन करता है। पाकिस्तान के लिए यह विशेष रूप से बड़ा झटका है क्योंकि अमेरिका ऐतिहासिक रूप से कश्मीर को विवादित क्षेत्र मानता रहा है।