'बॉर्डर 2' का भोकाल जारी! 16वें दिन भी जबरदस्त तेजी, जानें अब तक का कलेक्शन

Update: 2026-02-07 09:30 GMT

मुंबई। सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी है। फिल्म अब अपने तीसरे शनिवार (16वें दिन) में प्रवेश कर चुकी है और शुरुआती आंकड़ों के अनुसार यह फिल्म आज ₹300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने के बेहद करीब है।आज 16वें दिन के कलेक्शन बेहद अच्छे है।

16वें दिन (तीसरा शनिवार) का अपडेट

 फिल्म ने आज सुबह के शो में जबरदस्त तेजी दिखाई है। जानकारी के अनुसार, कल की तुलना में टिकट बुकिंग में 107% का उछाल देखा गया है।  फिल्म आज शानदार कमाई की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने 15वें दिन तक कुल ₹297.25 करोड़ (नेट इंडिया) का कलेक्शन कर लिया था। फिल्म आज दोपहर या शाम तक भारत में ₹300 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।

कलेक्शन का संक्षिप्त विवरण (नेट इंडिया)

पहला हफ्ता: ₹224.25 करोड़

दूसरा हफ्ता: ₹70.15 करोड़

15वें दिन (शुक्रवार): ₹2.85 करोड़

कुल नेट कलेक्शन (15 दिन): ₹297.25 करोड़

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: फिल्म दुनिया भर में ₹406.35 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। फिल्म की इस रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह वीकेंड फिल्म के लिए काफी बड़ा साबित होने वाला है। 

Tags:    

Similar News