अच्छी खबर! 17,600 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी लेकर भारत पहुंचा जहाज
By : Anjali Tyagi
Update: 2026-03-26 11:23 GMT
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इस समय देश में एलपीजी का संकट चल रहा है। ऐसे में कतर से एलपीजी टैंकर 'अपोलो ओशन' न्यू मैंगलोर पोर्ट पहुंचा है। बता दें कि यह जहाज 17,600 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी लेकर आया है।
इससे पहले शिवालिक आया था भारत
बता दें कि मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और ऊर्जा संकट के बीच भारत अपनी गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। हाल ही में कतर और अमेरिका से भी अन्य बड़े जहाज जैसे 'शिवालिक' (46,000 टन) और 'पिक्सिस पायनियर' भारत के विभिन्न बंदरगाहों पर पहुंचे हैं।