मां सोनिया गांधी से मिलने गंगाराम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी, भावुक होकर बोले- काफी चिंतित था...

सोनिया गांधी की स्थिति स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

Update: 2026-03-26 05:39 GMT

नई दिल्ली। विपक्षी नेता राहुल गांधी आज मां सोनिया गांधी से मिलने गंगाराम अस्पताल पहुंचे है। इस दैरान उन्होंने अपनी केरल यात्रा को रद्द कर दिया था। बता दें कि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को सांस संबंधी समस्याओं के कारण भर्ती किया गया था।  राहुल गांधी ने मां सोनिया गांधी की सेहत को लेकर जानकारी ली। इससे पहले उन्होंने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केरल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे मां सोनिया गांधी की देखभाल के लिए उन्होंने अस्पताल में एक छोटे से सोफे पर पूरी रात गुजारी।

भावुक हुए राहुल 

बता दें कि राहुल गांधी ने अपनी निर्धारित केरल यात्रा रद्द कर दी। उन्होंने केरल में आयोजित एक रैली को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि वह अपनी मां के अस्पताल में भर्ती होने के कारण व्यक्तिगत रूप से रैली में शामिल नहीं हो सके। राहुल गांधी ने कहा, मैं यहां आना चाहता था, लेकिन मुझे आज रुकना पड़ा और नहीं आ सका। कल मेरी मां को अस्पताल में भर्ती किया गया था और एक बेटे के रूप में मैं उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित था, इसलिए मैंने उनके पास रुकने का निर्णय लिया। मुझे पता है कि केरल के लोग इसे समझेंगे। रात को, मुझे अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंता थी, लेकिन मुझे एक चीज से सांत्वना मिली। मुझे केरल की एक नर्स की मदद मिली, जो हर घंटे मेरी मां का हालचाल लेने आईं। मां की देखभाल के लिए उन्होंने अस्पताल में एक छोटे से सोफे पर पूरी रात गुजारी।

अब कैसी है सोनिया गांधी की तबीयत

जानकारी के मुताबिक सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने गुरुवार सुबह सोनिया गांधी की हेल्थ को लेकर अपडेट देते हुए बताया की, डॉ. डी.एस. राणा, डॉ. एस. नंदी और डॉ. अरूप बसु की देखरेख में उनका एंटीबायोटिक्स से इलाज चल रहा है। इलाज से उन्हें फायदा हो रहा है। सोनिया गांधी की स्थिति स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्हें एंटीबायोटिक्स दिए जा रहे हैं। 


Tags:    

Similar News