सोने की कीमतों में उछाल! चांदी का ये हाल, जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव

Update: 2026-03-26 04:58 GMT

नई दिल्ली। इन दिनों सोने-चांदी के भाव में उथल-पुथल देखी जा रही है। आज रामनवमी के अवसर पर सोने के भावों ने तेजी पकड़ी है। आज भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उथल-पुथल मची हुई है।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 26 मार्च 2026 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,42,220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आज ये ₹6,090 महंगा हुआ है।

अगर आप 22 कैरेट गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें, 22 कैरेट सोना आज ₹1,35,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आज ये ₹5,800 महंगा हुआ है।

चांदी की कीमत 

अब अगर चांदी की कीमत की बात करें तो आज सुबह तक सिल्वर ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम है।


जानकारों का कहना है कि दुनिया में आर्थिक अनिश्चितता और मजबूत डॉलर की वजह से सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट दिलीप परमार के अनुसार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर भी बाजार पर पड़ा है। ऐसे माहौल में निवेशक सोने की बजाय डॉलर और कच्चे तेल जैसे सुरक्षित विकल्पों की तरफ ज्यादा रुख कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News