निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की बड़ी घोषणा! 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बनाएंगे फिल्म, बताया कैसी होगी कहानी
मुंबई। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस शानदार प्रर्दशन कर रही है। इसने रिलीज के एक हफ्ते के भीतर ही ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में अब बाकी निर्देशक भी लोगों के लुभाने के लिए कुछ वास्तविक कहानियों का सहारा लेने के लिए लगा है। बता दें कि फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी अगली फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
विवेक अग्निहोत्री ने खुद की घोषणा
अपनी फिल्म को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार को पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘भूषण कुमार और मैंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए हाथ मिलाया है। यह एक ऐसी कहानी है जिसने हमारे देश में सुरक्षा की परिभाषा ही बदल दी। पाकिस्तान के परमाणु झूठ का पर्दाफाश किया। यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजीएस टाइनी ढिल्लों की किताब ‘ऑपरेशन सिंदूर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान’ पर आधारित है।’
पहलगाम आतंकी हमले के बाद के हालात पर आधारित होगी यह कहानी
आगे अपनी पोस्ट में विवेक लिखते है, ‘पहलगाम आतंकी हमले के बाद के हालात पर आधारित यह कहानी होगी। इसमें भारतीय सशस्त्र बलों की कई शाखाओं के सहयोग से हमने जमीनी स्तर पर गहन रिसर्च की है। यह कहानी सच्ची है। इसका मकसद सिर्फ शोर मचाना नहीं है। हम तथ्यों के साथ और सिनेमा के जादू के जरिए दुनिया को हकीकत दिखाना चाहते हैं।’