केन्द्र सरकार ने किया दावा! फिलहाल पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किल्लत नहीं, कल शाम पीएम मोदी देश के मुख्यमंत्रियों से करेंगे वार्ता

सरकार ने अधिकारिक तौर पर बोलते हुए कहा कि सभी खुदरा ईंधन दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी उपलब्ध है।

Update: 2026-03-26 10:41 GMT

नई दिल्ली। पश्चिमी संकट के चलते इन दिनों देश में भारी तेल और गैस संकट बना हुआ है। ऐसे में भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर देशवासियों को आश्वस्त किया है कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में है। वहीं कल पीएम मोदी शाम 6:30 बजे सभी राज्यों के सीएम से वार्ता करेंगे। हालांकि पांच चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री आचार संहिता के कारण इस वार्ता में भाग नहीं लेंगे। मुख्य रूप से जंग से उपजे संकटों से निपटने पर यह वार्ता होगी।

क्या बोली सरकार

जानकारी के मुताबिक सरकार ने अधिकारिक तौर पर बोलते हुए कहा कि सभी खुदरा ईंधन दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी उपलब्ध है। देश के किसी भी हिस्से में इन आवश्यक ईंधनों की कोई कमी नहीं है। मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि आपूर्ति शृंखला सुचारू रूप से काम कर रही है। सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। भविष्य में भी आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारक सक्रिय हैं। यह स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

लोगों से की खास अपील

मंत्रालय ने नागरिकों से विशेष अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक सूचना से गुमराह न हों। कुछ लोग जानबूझकर गलत खबरें फैलाकर अनावश्यक दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक सुनियोजित अभियान का हिस्सा है जिसका उद्देश्य लोगों में डर फैलाना है। नागरिकों को केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए। मंत्रालय ने ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है।

Tags:    

Similar News