UPPSC PCS Mains 2025: 29 मार्च से शुरू होंगे मेन्स एग्जाम, एडमिट कार्ड जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका...
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS-2025 मुख्य परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है
लखनऊ। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS-2025 मुख्य परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। तारीखों की घोषणा होते ही अभ्यर्थियों की धड़कनें बढ़ गईं है। अब तैयारी अपने अंतिम चरण में है, क्योंकि परीक्षा 29 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 तक चलेगी।
प्रवेश पत्र को हुआ जारी
आयोग ने परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार मुख्य परीक्षा दो शहरों प्रयागराज और लखनऊ में आयोजित की जाएगी।
आयोग की तैयारी पूरी
जानकारी के अनुसार, परीक्षा दो सत्रों में कराई जाएगी। इसके लिए कुल 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पूरे प्रदेश से 11,403 अभ्यर्थी इस मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है।
इन शहरों में इतने केंद्र बनाए गए
प्रयागराज में 12 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4,757 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं लखनऊ में 15 केंद्रों पर 6,646 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर सह केंद्र व्यवस्थापक, बाहरी निरीक्षक और सहयोगी निरीक्षकों की तैनाती कर दी गई है।
सुरक्षा और व्यवस्था का रखा गया ध्यान
प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। हर केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाएगी। हर कमरे में निगरानी की व्यवस्था रहेगी और नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।