पिकअप-ट्रेलर की भीषण टक्कर: शीतला धाम से दर्शन करके लौटते में हुआ हादसा, 7 की मौत, 18 श्रद्धालु घायल

कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर डोरमा पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क किनारे खड़े ट्राला में सैनी की तरफ से जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई, जिस वजह से यह हादसा हो गया

By :  Aryan
Update: 2026-03-27 12:30 GMT

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत और 18 लोगों के घायल होने की खबर मिली है। जानाकारी के मुताबिक, कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर डोरमा पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क किनारे खड़े ट्राला में सैनी की तरफ से जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई, जिस वजह से यह हादसा हो गया। इस हादसे में पिकअप के परखचे उड़े गए और उसमें सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। इस हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य जारी है।

शीतला धाम से लौटते समय हुआ हादसा

जानाकारी के मुताबिक, पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी लोग फतेहपुर जिले के मलवां क्षेत्र के बड़ोखर गांव निवासी हैं। सभी रामनवमी के अवसर पर शीतला धाम दर्शन करने के लिए पिकअप बुक कर सुबह आए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।

मौके पर मची अफरा-तफरी

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजने के लिए चार एंबुलेंस लाई गई। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Tags:    

Similar News