आज करोड़ों दिलों पर राज करने वाली नोरा कभी झेल चुकी है आर्थिक तंगी, खुद किया खुलासा

Update: 2026-03-26 14:00 GMT



मुंबई। नोरा फतेही आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कनाडा से भारत आकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली नोरा फतेही का सफर वाकई किसी फिल्म की कहानी जैसा है। आज वह करोड़ों प्रशंसकों के दिलों पर राज करती हैं और दुनिया की सबसे बेहतरीन डांसर्स में गिनी जाती हैं।


नोरा जब भारत आईं, तो उनके पास मात्र ₹5,000 थे। शुरुआती दिनों में उन्होंने मुंबई में एक फ्लैट 9 अन्य लड़कियों के साथ साझा किया और कई बार सिर्फ अंडा-ब्रेड खाकर गुजारा किया।


उन्होंने शुरू में हुक्का बार में काम किया और ऑडिशन के दौरान उन्हें अक्सर भाषा की वजह से मजाक का पात्र बनना पड़ा। वह कई बार रिजेक्ट हुईं और उन्हें वापस अपने देश जाने के लिए भी कहा गया।


 2014 में फिल्म 'रॉर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' से डेब्यू करने के बाद, उन्हें असली पहचान 'बिग बॉस 9' और 'बाहुबली: द बिगिनिंग' के गाने 'मनोहारी' से मिली। 'दिलबर', 'ओ साकी साकी' और 'गर्मी' जैसे गानों ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने 2022 फीफा वर्ल्ड कप में भी परफॉर्म किया।


आज नोरा फतेही की कुल संपत्ति लगभग ₹40 से ₹70 करोड़ के बीच आंकी जाती है। वह अब एक आइटम सॉन्ग के लिए ₹1.5 से ₹2 करोड़ तक चार्ज करती हैं। हाल फिलहाल में नोरा नए गाने 'सरके चुनर' से  विवाद में फंसी हुई है। हालांकि इस पूरे मामले से नोरा ने खुद को अलग कर लिया है।

Tags:    

Similar News