Ghaziabad : बारिश से एसीपी अंकुर विहार कार्यालय की छत गिरी, दरोगा की मलबे में दबने से मौत

सुबह कार्यालय पर पहुंचने के बाद लोगों को घटा का पता चला;

By :  Aryan
Update: 2025-05-25 05:36 GMT

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित एसीपी अंकुर विहार कार्यालय की शनिवार रात तेज बारिश के चलते छत गिर गई। कार्यालय में सो रहे दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा मलबे में दब गए। सुबह जब अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो घटना का पता चला।

मलबे से निकाल कर अस्पताल में पहुंचाया

 मलबे से निकल कर वीरेंद्र कुमार मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। 

एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि शनिवार रात दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा कार्यालय में ही सो गए थे। रात करीब 2:30 बजे तेज बारिश के चलते उनके कार्यालय के एक कमरे की छत गिर गई। 

परिजनों को दी सूचना

छत गिरने से वीरेंद्र कुमार मिश्रा मलबे में दब गए। रविवार सुबह पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग एसीपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने वीरेंद्र कुमार को मलबे से निकाला। एसीपी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वहीं मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Tags:    

Similar News