चारधाम यात्रा के लिए खुले ग्रीन कार्ड के काउंटर, जानें किन्हें कराना होगा रजिस्ट्रेशन?

हरादून की आशारोड़ी चेक पोस्ट, विकासनगर, ऋषिकेश, हरिद्वार व रुड़की एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। आरटीओ की तरफ से अलग-अलग तारीख पर इन स्थानों पर ग्रीन कार्ड बनाया जाएगा

By :  Aryan
Update: 2026-03-30 09:00 GMT

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में प्रशासन ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन का मकसद यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देना है। वहीं, वाहनों के आवागमन के लिए परिवहन विभाग ने भी तैयारी कर ली है। जानकारी के मुताबिक, आज से चारधाम मार्गों पर संचालित होने वाले व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं।

इन जगहों पर बनाए जाएंगे ग्रीन कार्ड

जानकारी के मुताबिक, देहरादून की आशारोड़ी चेक पोस्ट, विकासनगर, ऋषिकेश, हरिद्वार व रुड़की एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। आरटीओ की तरफ से अलग-अलग तारीख पर इन स्थानों पर ग्रीन कार्ड बनाया जाएगा। वहीं, 15 अप्रैल से रुड़की की नारसन चेक पोस्ट पर ग्रीन कार्ड बनेगा। आरटीओ प्रशासन को ग्रीन कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। पिछले साल करीब 32,000 कॉमर्सियल वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए गए थे।

इस दिन खुलेंगे कपाट

19 अप्रैल को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। 22 अप्रैल को केदारनाथ व 23 अप्रैल बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इसलिए बाहरी राज्यों के वाहनों के प्रवेश से पहले स्थानीय वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं, ताकि स्थानीय वाहन चालकों को कतार में अधिक देर खड़ा न होना पड़े।

अधिकारियों ने दी जानकारी

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्रीन कार्ड बनवाने वाले वाहन चालकों को वाहन साथ लाने होंगे। इसके अलावा यह भी कहा गया कि ग्रीन कार्ड तभी जारी किया जाएगा, जब वाहन के दस्तावेज पूरे होंगे। ग्रीन कार्ड बनाने के दौरान वाहनों का तकनीकी निरीक्षण भी किया जाएगा।

ग्रीन कॉर्ड बनने का प्रोसेस

यदि ग्रीन कार्ड बनवाने वाले वाहनों के दस्तावेज सही पाए गए, लेकिन उनमें तकनीकी खराबी होती है तो ऐसे में उनके ग्रीन कार्ड बनाने पर रोक लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना ही प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।


Tags:    

Similar News